Short News

सरोज सिरवी को राज्य सरकार से मिला लैपटॉप, शिक्षा और खेल में किया गांव का नाम रोशन

GOPAL SINGH KHOKHARA
REPORTER
MOBILEGMAILwebsite

पाली (सोजत):  निकटवर्ती खोखरा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा सरोज सिरवी को राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया। सरोज ने कक्षा 10वीं में 88.66% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सरोज ने बताया कि अचलदास जलवानिया की प्रेरणा से उन्होंने दो बार राज्य स्तर की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह खोखरा ने कहा कि सरोज ने न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे सिरवी समाज का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

सरोज की बेस्ट फ्रेंड संगीता भाटी ने बताया कि दोनों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक जगह बनाई। संगीता ने यह भी कहा कि सरोज और वह शुरू से ही पढ़ाई और खेल में रुचि रखती हैं।

26 जनवरी को सरोज सिरवी को समाजसेवी किशन सिंह जेतावत और राजेन्द्र मेवाड़ा द्वारा विशेष सम्मानित किया गया। सरोज को लैपटॉप मिलने पर साक्षी भाटी, माया नाथ, और नीतू सिरवी सहित गांववासियों ने खुशी व्यक्त की। सरोज सिरवी का यह प्रयास समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button