Short News

जिला सैनिक बन्धु कमेटी की मासिक बैठक 10 फरवरी को

सैनिक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु सात फरवरी तक करें आवेदन

उरई , जालौन।पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु कमेटी की मासिक बैठक 10 फरवरी को होगी।

IMG 20250205 WA0014 IMG 20250205 WA0015 IMG 20250205 WA0016 IMG 20250205 WA0017

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर नयन सिंह रावत (अ०प्रा०) ने बताया कि जनपद जालौन के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु कमेटी की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10 फरवरी 2025 को, दिन सोमवार को अपराह्न 12:30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जायेगी।

उन्होंने जनपद जालौन के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 07 फरवरी 2025 तक अपना प्रार्थना पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जालौन स्थान उरई में हस्तगत करा दें, एवं मासिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button