Festival

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली का होली मंगल मिलन एवं कवि सम्मेलन 14 मार्च को

  • पाली

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् व आर्य समाज श्रीनिवासपुरी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 14 मार्च को सायं 4.00 से 7.00 बजे तक होली मंगल मिलन व राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।


परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने वाट्स एप पर बताया कि कार्यक्रम में रामबीर सिंह विधूड़ी (सांसद), प्रवीन खंडेलवाल (सांसद), आनन्द चौहान मुख्य अतिथि, तथा राजपाल सिंह सदस्य स्थाई समिति एम.सी.डी, आर्य भामाशाह ठाकुर विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि आर्य रविदेव गुप्त प्रधान, दक्षिण दिल्ली वेद प्रचार मंडल अध्यक्षता करेंगे। कवि सम्मेलन मे राष्ट्रीय कवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी एवं पिंकी आर्या अपनी ओजस्वी एवं वीर रस की कविताओं से वासंती नवसस्येष्टि नव-वर्ष का स्वागत करेंगे।

उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन में अजय चौहान, के.एल. पुरी, राजेश मेहन्दीरत्ता, सुरेन्द्र शास्त्री, रविन्द्र आर्य, जितेन्द्र डावर, ओमप्रकाश छाबड़ा, नरेन्द्र नारंग, अविनाश धीर, रमेश गाडी, आदर्श सलूजा, राजेन्द्र वर्मा, अरूण बहल, आचार्य विद्याप्रसाद मिश्र, सहदेव नागिया, सुरेन्द्र गुप्ता, वेद खट्टर, मंजीत सिंह आर्य, एच.एन. मिथरानी, प्रमोद पाठक, राजेन्द्र आर्य, देवदत्त आर्य, गजेन्द्र चौहान, स्वदेश शर्मा, रामबाबू गुप्ता, महेन्द्र जेटली, राधा भारद्वाज, प. मेघश्याम वेदालंकार, भूमेश गोड़, सुशील आर्य, बलराज सेजवाल, संध्या बजाज, योगराज अरोड़ा, मनमोहन सपरा, डॉ. वीना सबरवाल, अजय खट्टर, सोनिया संजू, वीरेंद्र सूद, श्यामलाल आर्य, कांत शास्त्री, सुरेश आर्य, डॉ. रत्न कुमार लूथरा, तेजभान दिवान, राजबीर चौधरी, विपिन डावर आदि ऋषि भक्तों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

महामंत्री महेन्द्र भाई ने बताया कि कार्यक्रम में शोभा सेतिया, सूर्यपाल आर्य, नवीन रहेजा, डॉ. सुनील रहेजा, अंजू महरोत्रा, सुनीता रसोत्रा, पूजा सलूजा, अर्चना पुष्करना , राकेश चोपड़ा, चतर सिंह नागर, देवेन्द्र सैनी, वेद प्रकाश विद्यार्थी, विजय मलिक, के. एल. राणा, ओमप्रकाश यजुर्वेदी, विजय कपूर, अतुल सहगल, विद्योतमा झा, ऋचा गुप्ता, विद्याभूषण गुप्ता, विरेन्द्र ग्रोवर, प्रवीन रेलन, अजय कपूर, रविकान्ता अरोड़ा, रेणुचौधरी, महावीर सिंह आर्य, मास्टर हरीचन्द, ओम सपरा, भारत भूषण साहनी, विजय सबरवाल, अतुल अरोड़ा, संजीव सिक्का आदि आर्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

 

कार्यक्रम को लेकर आर्य समाज कबीर बस्ती प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, मंत्री सुशील आर्य, कोषाध्यक्ष विजय गावा, के नैतृत्व में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, दुर्गेश आर्य, राष्ट्रीय मंत्री वेदप्रकाश आर्य, देवेन्द्र भगत, प्रवीन आर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मपाल आर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शौंरभ गुप्ता, प्रदेश मंत्री अरूण आर्य, दक्षिण दिल्ली अध्यक्ष रामपाल खर्व, दक्षिण दिल्ली मंत्री प्रकाश वीर शास्त्री आदि तैयारीयों में जुटे हैं। ज्ञातव्य रहे की केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के लिए यह कहावत प्रसिद्ध है की – जहां नहीं होता कभी विश्राम, आर्य युवक परिषद् है उसका नाम।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

One Comment

  1. Very interesting information!Perfect just what I was looking for! “Oh, I don’t blame Congress. If I had 600 billion at my disposal, I’d be irresponsible, too.” by Lichty and Wagner.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
02:41