Sportsभीलवाड़ा न्यूज

भीलवाड़ा की तैराकी टीम का जलवा, राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी जीते 12 पदक

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शाहपुरा-पेसवानी।  भीलवाड़ा तैराकी संघ की टीम ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीसरे दिन भी 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत स्पर्धाओं से लेकर टीम रिले में भी शाहपुरा, भीलवाड़ा के तैराकों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। तीसरे दिन बालिका वर्ग-1 में 400 मीटर फ्री स्टाइल में मिष्टि शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं बालक वर्ग-2 में आदित्य उपाध्याय ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता।

200 मीटर बटर फ्लाई (बालक वर्ग-1) में विक्रम धाकड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग-2 में ओम प्रकाश ने स्वर्ण पदक जबकि रणवीर सिंह ने रजत पदक जीता। 100 मीटर फ्री स्टाइल (बालक वर्ग-2) में उज्ज्वल ने रजत पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग-2 में निधि दहिया ने कांस्य पदक जीता। टीम रिले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग-1 की टीम ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग-1 में स्वस्ति कंवर राणावत, अंशिका दाधीच, निधि दहिया और रामघनी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग-2 में भूमि बघेरवाल, मिष्टि शर्मा, ऊर्जा प्रसाद और अदिति की टीम ने भी कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग-2 में उज्ज्वल, तन्मय, आदित्य और रणवीर की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

भीलवाड़ा तैराकी संघ के सचिव नरेश बुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उज्ज्वल आचार्य ने व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब भी प्राप्त किया है।
भीलवाड़ा ने बालक वर्ग-2 में 5 स्वर्ण पदक जीतकर शुरुआत की थी। मिष्टि शर्मा की बदौलत 1500 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक भीलवाड़ा के खाते में आए। 200 मीटर में आदित्य उपाध्याय ने भी स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक (बालिका वर्ग-1) में निधि दहिया ने स्वर्ण पदक, वहीं बालक वर्ग-1 में लोकेंद्र सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।

बालक वर्ग-2 में उज्ज्वल आचार्य ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर फ्री स्टाइल दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले में भी भीलवाड़ा का जलवा बरकरार रहा। बालिका वर्ग-1 में स्वस्ति कंवर राणावत, निधि दहिया, आलिया कायमखानी और माया खटीक ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग-2 में मिष्टि, भूमि, अदिति और ऊर्जा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग-2 में आदित्य, उज्ज्वल, तन्मय और रणवीर की टीम ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर भीलवाड़ा का परचम लहराया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button