News

किसानों से बिना राय के बीमा कंपनी ने नियम बदले किसान कर रहे हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा का विरोध

पिड़ावा कृषि उपज मंडी में तहसील स्तरीय बैठक कर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

  • राधेश्याम गुर्जर झालावाड़

पिड़ावा। भारतीय किसान संघ की बैठक तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह हरनावदा गजा के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह सवावत ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत यदि खड़ी फसल में नुकसान होता है तो बीमा के दायरे में कंपनी नहीं मान रही है कटी हुई फसल खराब होती है तभी बीमा क्लेम किसानों को मिलता है लेकिन इस समय लगातार बरसात से सोयाबीन उड़द मक्का जैसी फसले खराब हो गई है पर इस समय बीमा कंपनी का नियम फसलों पर लागू नहीं हो रहा है जो कि गलत है सरकार ने बिना किसानों से ही यह नियम बदला इसका किस आगामी दिनों में विरोध करेगा।

IMG 20250805 WA0022

जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 सालों में किसानों ने देश के भंडार भरे हैं और सरकारों ने देश के सामने कहा कि हम खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं किसानों ने खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ाया है लेकिन चुनी हुई सरकारें फसलों का दाम नहीं मिलने से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है इसीलिए लगातार भारतीय किसान संघ की मांग है कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले

पिडावा तहसील मंत्री गोपाल डांगी ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान सरकार बिजली को निजी हाथों में देने का नियम बना रही है जिससे किसानों को नुकसान भुगतना पड़ेगा 

तह उपाध्यक्ष प्रहलाद सुथार ने कहा कि वर्तमान समय में अत्यधिक बरसात की वजह से फसलों में काफी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे करवरकर किसानों को फसल बीमा मुवावजा मिले

जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने जिला प्रशासन से किसानों की मांग है कि जहां-जहां फसल खराब हुई है उसका तत्काल प्रभाव से सर्वे किया जाय

जिला मंत्री कालूराम दांगी ने कहा कि आगामी सितंबर माह में मिनी सचिवालय झालावाड़ में लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री फसल बीमा विद्युत का निजीकरण बंद हो दूध नीति में सुधार लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

IMG 20250805 WA0024

इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री रामलाल दांगी, जल संरक्षण प्रमुख पीरू सिंह पवार, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह डाबला भोज, जिला कार्यकारणी सदस्य पूरी लाल दांगी, जिला चार प्रमुख महेश मेहर सुनेल तह अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा, पर्वत सिंह,कालूशिंह सेमली चौहान,शिवलाल दांगी अर्जुन सिंह इंदरसिंह डोलतराम बालाराम बालमुकुद दरबार सिंह महावीर दुर्गेश सुरेंद्र शिंह बालू सिंह शंभू सिंह पवार सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button