श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज पाली में 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होगा ध्वजारोहण

- पाली
श्री विश्वकर्मा जागिड़ समाज सेवा समिति पाली द्वारा 79 वे स्वतंत्रता दिवस “समारोह के झंडा रोहणं का कार्यक्रम शनिवार 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे श्री विश्वकर्मा भवन दुर्गादास नगर पाली में भरतनन्द गिरी महाराज मानपुरा की शुभ निश्रा में मनाया जायेगा।
समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पीड़ावा ने बताया कि कार्यक्रम में पुखराज जोपिग पूर्व सूबेदार थल सेना, महेंद्र बुढल पूर्व सार्जेन्ट वायु सेना, बंशीलाल इद्राणीया स्वतन्त्रता सेनानी परिवार, डॉ बंशीलाल जी पाखरवड पूर्व प्राचार्य उच्च शिक्षा, रामनिवास बादल वरिष्ठ शिल्प कला मर्मज्ञ, आमंत्रित मुख्य अतिथि होंगे। जबकि हरिराम जैपालिया पूर्व लेखाकार एवं समाज सेवी, अमरचंद रालडियां’ कोषाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी पाली, शंकर लाल उमरानियां एवं दलपत राज उमरानियां वरिष्ठ सदस्य श्री विश्वकर्मा विशुद्ध आदर्श समिति नया गांव पाली, गोरधन लाल किंजा पूर्व अध्यक्ष, जांगिड़ समाज पाली आमंत्रित अतिथि होंगे।

श्री पीडवा ने बताया कि कार्यक्रम भामाशाह भंवरलाल आसदेव, हिंगोला कला परिवार के सहयोग से आयोजित हो रहा है जिसमें श्री विश्वकर्मा जांगिड. समाज सेवा समिति, श्री जांगिड ब्राह्मण नवयुवक मण्डल पाली, एवं श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल पाली के सदस्यों का सहयोग रहेगा। उन्होंने समाज बंधुओं से अपील की है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर राष्ट्रीय पर्व के प्रति देशभक्ति व्यक्त करें।














