Crime News
पोखनापुर में रास्ते पर किया जा रहा अवैध कब्जा ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार

विश्वजीत मिश्रा।
- लखीमपुर खीरी।
रेहरिया मझिगमा रोड से लिंक ग्राम पंचायत पुखनापुर के बाहर से सती माता मंदिर पर आता है जो पिछली पंचवर्षीय प्रधान वैशाली गुप्ता के कार्यकाल में मनरेगा कार्य करा कर रास्ते को खुलवाया गया था उस रास्ते पर दबंगई दिखाते हुए ग्राम पोखनापुर निवासी रामखेलावन व शोभित कुमार व पुष्पा देवी स्वर्गीय पत्नी स्वामी दयाल ने रास्ते का आवागवन बाधित कर के पक्की दीवार उठा दी।

जिस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेला सती माता मंदिर पर आते थे वहीं ग्रामीणों द्वारा थाना दिवस पर थाना मोहम्मदी में प्रार्थी रविंदर एवं आदि ग्रामीणों के साथ प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई लेकिन प्रार्थी अभी भी रास्ता न खुलने से निराश हैं।अब देखना यह है प्रशासन इस पर कोई उचित कदम उठाता है या सिर्फ कागजी अभिलेखों में ही रास्ता रह जाएगा|











