Religious

श्री वैष्णो देवी माता दी मंडल का हुआ स्नेह मिलन

  • IMG 20250805 WA0014

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली का श्री गणेशोत्सव के उपलक्ष में 14 वा वार्षिक स्नेह मिलन श्री फुलेश्वर मंदिर , कोट बालियान में आयोजित हुआ। आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 वी श्री वैष्णोदेवी माता दी यात्रा दिनांक 05.89.25 को बाली से शुभारंभ होगी। जिस निमित कार्यकर्ता स्नेह मिलन संत ओ संत ओबा महाराज , प्रेम गिरिजी, एवं रामा जीभोपाजी की निश्रा में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न गांवों से 400 के करीब माता दी सदस्य बंधुओं ने भाग लिया। ऐतिहासिक स्नेह मिलन की शुरुआत संतों एवं अतिथियों ने भारत माता एवं वैष्णोदेवी प्रतिमा को दीप प्रज्वलन कर की।

IMG 20250831 WA0083 IMG 20250831 WA0081 IMG 20250831 WA0079 IMG 20250831 WA0078

कार्यक्र में अतिथि स्वरूप संरक्षक महावीर सिंह देवड़ा, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, देवेंद्र दवे, ट्रस्टी श्रीपाल कितावत, ट्रस्टी प्रवीण कितावत, ट्रस्टी कमलेश धोका, प्रकाश कितावत, जालमसिंह राजपुरोहित , संयोजक छगन प्रजापत रहे। नरेन्द्र परमार ने मंडल के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए यात्रा के नियम एवं अनुशासन के बारे में बताया एवम धर्म , राष्ट्र के लिए तन मन धन से समर्पण का आह्वान किया। 21 सितम्बर विहिप द्वारा आयोजित पाली में हिंदू शंख नाद में ज्यादा से ज्यादा तादात में सभी सदस्य पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। 4 सितंबर को भाटूंद में आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाए का निवेदन किया। कार्यक्रम में वना राम जनवा, महावीर सिंह देवड़ा,देवेंद्र दवे, सुरेश रावल ने अपने विचार रखे कार्यक्रम को सफल बनाने में नेतीराम जनवा , प्रकाश देवासी, रमेश चौधरी, पुष्कर माली एवं मेडल के सभी सदस्य एवं कोट ग्रामवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी संतों का दुपट्टा एवं शाल एवं अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के भोजन लाभार्थी हीरालाल जी जनवा, प्रकाश जनवा रहे। कार्यक्रम का संचालन मोती सिंह राव ने किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button