Festival

गुरलां में जलझूलनी एकादशी पर निकले देव विमानः भजनो पर श्रद्धालु नाचे, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा रणजीत सागर में जल विहार किया

  • IMG 20250805 WA0014

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलां देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर बुधवार को गुरलां के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले।


फूलों से सजी धजे देव विमान में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। इसके बाद जयकारों के बीच विमान रवाना हुए। सत्यनारायण भगवान, श्री राम मंदिर, खाकी जी महाराज मंदिर, चारभुजा नाथ, सांवरिया सेठ, लक्ष्मीनाथ ठाकुर जी बड़े मंदिर के विमान मैं ठाकुर जी विराजमान थे सभी ठाकुर जी को रणजीत सागर तालाब में जल विहार करवाया गया। इसके बाद सामूहिक महाआरती हुई। प्रसाद वितरण हुआ

WhatsApp Image 2025 09 03 at 18.52.55 WhatsApp Image 2025 09 03 at 18.54.47
ठाकुर जी के भक्ति भजनों के साथ आगे आगे चल रहे थे

छोटे किशोरों से लेकर नोजवान शामिल रहे। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु देव विमानों के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

राजसी ठाठ बाट से निकले विमान

सवेरे से ही मंदिरों में इन देव विमानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान को नई पोशाक पहनाई गई। इसके बाद शाम को राजसी ठाठ बाट से गाजे बाजे व भजनों के साथ विमान रवाना हुई। श्रद्धालु इन्हें कंधों पर उठाए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को चंवर डुलाया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button