CSR पहल ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ का शुभारंभ, ट्रक व कमर्शियल ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम, ड्राइवरों के लिए दो दिवसीय मेगा हेल्थ एवं आई-केयर कैंप
CSR पहल के तहत स्वास्थ्य, दृष्टि और जीवन सुरक्षा पर केंद्रित अभियान
-
बसंत महतो ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटनApril 30, 2025
भीलवाड़ा जिले के मुजरास टोल पर सड़क सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक
अनुकरणीय पहल के रूप में ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ का शुभारंभ किया गया।
यह परियोजना CSR गतिविधियों के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य
ट्रक एवं कमर्शियल वाहन चालकों के स्वास्थ्य और दृष्टि सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है।
इस दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन BRTPL परिसर में किया गया,
जहां मेकिंग द डिफरेंस NGO के नेतृत्व में एवं इंटरराइज ट्रस्ट
के सहयोग से व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
- निःशुल्क नेत्र जांच
- ECG एवं ब्लड टेस्ट
- ब्लड शुगर एवं BP जांच
- फुल बॉडी हेल्थ चेकअप
- फ्री मेडिकल काउंसलिंग
- जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण
शिविर के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (भीलवाड़ा) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रिबन काटकर किया गया।
अतिथियों ने मेडिकल टीम से बातचीत कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली
और शिविर में उपयोग हो रही आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों की सराहना की।
उपस्थित गणमान्य अधिकारी:
जयनन्दन मिश्रा (प्रोजेक्ट हेड), आर.के. चौधरी (DTO इंस्पेक्टर), अनिल शर्मा (RTO इंस्पेक्टर),
सुरेश (RTO इंस्पेक्टर), लवलेश टेलर (RTO इंस्पेक्टर),
बुधराज टैंक (ADSP, गंगापुर), सुदर्शन पालीवाल (DYSP, गंगापुर),
डॉ. रामकेश गुर्जर (CMHO) सहित प्रशासन, पुलिस, मीडिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टोल मैनेजर आनंद कुमार ने बताया कि इस शिविर में देश के विभिन्न शहरों से
विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए हैं, जिनमें डॉ. रमेश (बेंगलुरु),
डॉ. विवेक (मुंबई) एवं जितेंद्र (दिल्ली) प्रमुख हैं।
402
कुल स्वास्थ्य जांच
138
तुरंत चश्मा वितरित
102
चश्मा ऑर्डर (कोरियर द्वारा)
उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए इसकी सराहना की।
प्रशासन ने भविष्य में ऐसे और भी जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।













