National NewsLocal News

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

  • सादड़ी
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह व प्रथम आमसभा काआज रांकावत रिसोर्ट में भामाशाह निमित्त पुनमिया, संरक्षक डॉ राजेन्द्र पुनमिया, प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रांतीय महासचिव महेंद्र गेहलोत, प्रांतीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा व शाखा अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव के सानिध्य में आयोजन किया गया।

मीडिया प्रमुख मनोज गेहलोत ने बताया कि भारत माता व विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् से शुरु हुए समारोह में सर्वप्रथम मंचासीन दायित्वधारियों का परिचय व स्वागत किया गया तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव ने स्वागत उद्बोधन दिया। शाखा सचिव डाक्टर गिरधारी लाल देवड़ा ने गत साधारण सभा बैठक के कार्यवाही विवरण का पठन कर अनुमोदन करवाया। तत्पश्चात डॉ देवड़ा ने वर्ष 2023-24का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा व वर्ष 2024-25के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।

एडवोकेट विनोद मेघवाल ने वर्ष 2023-24 के अंकेक्षित लेखों का पठन कर अनुमोदन करवाया। फिर वर्ष 2024-25का बजट प्रस्तुत कर अनुमोदन करवाया। प्रांत महासचिव महेंद्र गेहलोत द्वारा नये सदस्यों को संकल्प दिला कर शाखा कार्यकारिणी में संरक्षक सलाहकार विजय सिंह माली, अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव, उपाध्यक्ष डूंगाराम कालुराम माली, सचिव गिरधारी लाल देवड़ा, सह सचिव राजेश देवड़ा कोषाध्यक्ष सुनिल दत्त संगठन सचिव विनोद मेघवाल संपर्क प्रमुख भंवर लाल सुथार, महिला संयोजक सुशीला सोनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सैन व प्रकल्प प्रभारी रजनी गोस्वामी, विजय सिंह गौड़, नारायण लाल हिंगड़, खुशवंती टेलर, ओमप्रकाश बोहरा, राजेश्वरी सिंह, शिवलाल राईका, डाक्टर राजेन्द्र पुनमिया हनवंत सिंह राठौड़ जीवराज देवड़ा तथा ओटाराम माली को शपथ दिलाई व जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Blue and Yellow Modern Digital Marketing Flyer 1

संरक्षक डॉ राजेन्द्र जी पुनमिया ने भारत विकास परिषद 
के कार्यों को सराहते हुए इसके कार्य को गति देने का 
आह्वान किया। फालना शाखा अध्यक्ष उगम सिंह पंवार, 
सचिव नरपत राठौड़, साकेत देव, निकिता रावल 
सरस्वती पालीवाल का भी बाहुमान किया गया। 

प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने भारत विकास परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए इसकी आवश्यकता प्रतिपादित की। शाखा अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव ने आभार ज्ञापित किया। राष्ट्र गान के साथ समारोह संपन्न हुआ। समारोह के बाद सभी सदस्यों ने सपरिवार स्वरुचि भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर सुशीला सोनी, राजेश्वरी सिंह, रजनी गोस्वामी, भूराराम प्रजापत, डाक्टर ललित राठौड़, नरेश तंवर, लक्ष्मण गेहलोत, शंकर लाल परिहार, कमलेश रावल सहित कई सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। राजेश देवड़ा, मनोज गेहलोत, विजय सिंह गौड़, डा विक्रम सिंह जैतावत हेमंत गर्ग, नारायण हिंगड़, सुखाराम वर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली। मंच संचालन कालुराम माली ने किया।
उल्लेखनीय है कि संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के सूत्र के आधार पर भारत विकास परिषद राष्ट्रोत्थान में अहर्निश जुटा हुआ है।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

One Comment

  1. After research a couple of of the weblog posts in your website now, and I truly like your approach of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site listing and can be checking again soon. Pls try my site as nicely and let me know what you think.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
04:06