राकांपा की दिल्ली में विशेष बैठक के लिए राजस्थान से नेता रवाना
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बारवा ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से आज दूरभाष पर मिले निर्देशानुसार व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राजस्थान के संयोजक प्रकाश जोशी के पत्र द्वारा दिए निर्देश पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बारवा, पाली सम्भाग प्रभारी मुकेश सुन्देशा, जिला अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित सहित नेतागण आज दिल्ली रवाना हो गए हैं।
पांच अक्टूबर को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में होने वाली बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीम लीडर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया सुले, राजस्थान प्रदेश के प्रभारी धीरज शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सोनिया दोहन सहित शीर्ष नेतृत्व से राजस्थान प्रदेश के पार्टी संयोजक प्रकाश जोशी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बारवा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सुन्देशा, पाली जिला अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित सहित वरिष्ठ नेतागण आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे।
पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बारवा ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन से चुनाव लड़ेंगी जिसमें पार्टी की प्राथमिकता पाली सम्भाग में बाली, सुमेरपुर, जैतारण व भीनमाल से चुनाव लड़ना है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के लोगों की राय लेकर अन्तिम निर्णय लिया जाएगा। जिससे राजस्थान में इण्डिया गठबंधन को बहुमत से सरकार बनाने में मदद मिलेगी। शरद पवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गठबंधन पर चर्चा व एक नाम का पैनल प्रदेश के नेताओं द्वारा शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा।
This really answered my problem, thank you!