हां रे होली आई रे गीत के साथ पीएम श्री बालिका विद्यालय में फूलों से खेली होली

सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में होली आई रे गीत के साथ बालिकाओं ने फूलों की होली खेली।
उत्सव प्रभारी प्रकाश कुमार शिशोदिया ने बताया कि सर्व प्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली आई रे गीत सुनाया। माली ने रंगों के त्योहार होली को सामाजिक समरसता का त्यौहार बताया। तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ के महावीर प्रसाद, रमेश सिंह राजपुरोहित व रमेश कुमार वछेटा ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात कविता कंवर सरस्वती पालीवाल व मनीषा सोलंकी के निर्देशन में बालिकाओं ने होली आई रे गीत के साथ फूलों की होली खेली तथा परस्पर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्नेह लता गोस्वामी मधु गोस्वामी सुशीला सोनी गजेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ व बीएड प्रशिक्षु फरीन उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि फाल्गुन पूर्णिमा को रंगों का त्यौहार होली मनाई जाती है।