NewsLocal NewsNational News

सावित्रीबाई फुले शिक्षा व महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत – रावल

सादड़ी 10मार्च।

सावित्रीबाई फुले शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व सेवा की अग्रदूत थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया। सेवा भारती महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रयास कर रही है। हम सभी सेवा भारती से जुड़कर राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं। उक्त उद्गार सेवा भारती महिला कार्य की जिला संयोजिका निकिता रावल ने स्थानीय द वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी में सेवा भारती द्वारा सावित्रीबाई फुले पुण्य तिथि पर आयोजित मातृ सम्मेलन व सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
  • निकिता रावल ने कहा कि यह सदी महिलाओं की सदी है। महिला शिक्षित संस्कारित स्वावलंबी होकर सशक्त बने ऐसी अपेक्षा है।

WhatsApp Image 2024 03 10 at 19.39.06

सह संयोजिका भारती सोनी ने कहा कि हमें सावित्रीबाई फुले की तरह शिक्षित होकर विकसित भारत बनाना है। उन्होंने सेवा भारती की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी व इनसे जुड़ने की अपील की।

कविता कंवर ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सेवा भारती के कार्यों को अभिनंदनीय बताया। सुशीला सोनी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता समाज सेविका पिस्ता रावल ने की। भारत माता व सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह में सर्वप्रथम सेवा भारती महिला कार्य नगर संयोजिका विजय लक्ष्मी गोस्वामी व सह संयोजिका नीतु शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 10 at 19.39.04 1

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रिंयांगना वैष्णव, अंजलि सुथार, सुशीला सोनी, पूनम शर्मा को पिस्ता रावल, कविता कंवर, निकिता रावल, भारती सोनी के करकमलों से शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई भाषण, निबंध,चार्ट निर्माण , रंगोली तथा मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को कविता कंवर, सुशीला सोनी व निकिता रावल के करकमलों से पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • नगर संयोजिका विजय लक्ष्मी गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। नीतू शर्मा के नेतृत्व में सेवा भारती महिला टीम ने व्यवस्थाएं संभाली। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिलाएं व सेवा भारती महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा संस्कार स्वावलंबन समरसता के सूत्र के आधार पर शिक्षा स्वास्थ्य स्वालंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है। सादड़ी में भी सेवा भारती द्वारा बालसंस्कार केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र,योग केंद्र,वैभव श्री का संचालन किया जा रहा है।

ये रही प्रथम, द्वितीय व तृतीय –
भाषण प्रतियोगिता में जया सोमपुरा प्रथम, नीता गौड द्वितीय व हिना तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा गौड़ ने पहला, दिव्या ने दूसरा व भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार्ट निर्माण में कृंजल सोनी प्रथम, रितिका माली द्वितीय व विशाखा तृतीय रही। ऱंगोली प्रतियोगिता में जया सोमपुरा प्रथम, रमीला माली द्वितीय व नीता जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मेंहदी प्रतियोगिता में ने आकांक्षा ने प्रथम, डिंपल ने द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


यह भी पढ़े  कालीबाई मेधावी स्कूटी योजना के तहत पाली जिले की लक्की मीणा को मिली स्कूटी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

3 Comments

  1. Thanks for some other informative site. Where else may just I am getting that kind of information written in such an ideal method? I’ve a challenge that I’m simply now running on, and I’ve been on the glance out for such information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button