अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन ने सेवा भारती के बालसंस्कार केंद्रों को अलमारिया, दरिया,वाटर कैंपर भेंट किए

सादड़ी। अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती बदाम सोलंकी व सचिव सुशीला मेहता ने सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्रों के लिए अलमारियां, दरिया व वाटर कैंपर भेंट किए।
सेवा भारती समिति सादड़ी के मंत्री अभिनव गेहलोत ने बताया कि सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली के अनुरोध पर अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती बदाम सोलंकी व सचिव सुशीला मेहता ने अंबेडकर नगर व मीणो का अरट में संचालित बाल संस्कार केन्द्र पहुंच कर सेवा भारती को दो अलमारियां,चार दरिया व दो वाटर कैंपर व गिलास भेंट किए तथा भविष्य में भी सहयोग का वादा किया।

इससे पहले सेवा भारती सादड़ी के अध्यक्ष ललित सोनी के नेतृत्व में अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन के पदाधिकारियों श्रीमती बदाम सोलंकी, सुशीला मेहता तथा समाजसेवी भामाशाह प्रवीण प्रेमराज मेहता, नरेश दीपचंद पुनमिया व विजय धनराज पुनमिया का स्वागत किया गया तथा सेवा भारती की गतिविधियों से अवगत कराया गया। अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती बदाम सोलंकी व सचिव सुशीला मेहता ने दोनों बाल संस्कार केन्द्रों की वंदना सभा का अवलोकन किया तथा भैया बहनों को शिक्षा व संस्कारों का महत्व बताया व देश की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा भारती की भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर सेवा भारती के दीपक राव, मुकेश सैन व श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समिति द्वारा सादड़ी नगर में तीन बाल संस्कार केन्द्र,दो सिलाई केंद्र,दो वैभव श्री,एक योग केंद्र व एक जलगृह का संचालन किया जा रहा है। अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन ने पूर्व में भी सेवा भारती को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई थी।










