politicsArticle

बाली के कुलदीप शर्मा होंगे युवा आक्रोश महाघेराव डेगाना विस प्रभारी

प्रदेश के भाजपा युवा मोर्चा ने भरी हुंकार, प्रदेश में युवा आक्रोश करेगा महाघेराव, विधानसभा स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त, डेगाना विधानसभा के प्रभारी होंगे बाली के कुलदीप शर्मा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है तो वही विपक्षी पार्टी भाजपा राजस्थान ने भी रणथंभोर में पार्टी की अहम बैठक से चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है।  वही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 18 जुलाई को युवा आक्रोश महाघेराव का ऐलान कर दिया है। भाजयुमो ने युवा आक्रोश महाघेराव के लिए पूरे प्रदेश में विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर इस महाघेराव से कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने लाने के लिए कमर कस ली है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप शर्मा को संगठन ने युवा आक्रोश महा घेराव के लिए डेगाना विधानसभा प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों से अवगत करवाकर यह बताने की दी गई की किस प्रकार प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पेपर आउट मामलो पर लगातार नाकाम रही जिससे हजारों युवाओं का केरियर खराब हुआ है। महंगाई राहत के नाम पर बिजली दरें बढ़ाई तो वही फ्यूल सरचार्ज भी बढ़ाया यानी “इधर से बढ़ाया और इधर से घटाया”

कुलदीप शर्मा ने कहा की पेपरलीक, बेरोजगारी, लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य सभी जनहित मामलों को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा आक्रोश महाघेराव में डेगाना विधानसभा के सभी युवाओं को सक्रिय किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि महाघेराव को लेकर प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगे की रणनीति बनाई इस दौरान महाघेराव के पोस्टर का भी विमोचन किया।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शर्मा ने आगे कहा की कांग्रेस सरकार अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए चुप्पी साध रखी है। राजस्थान में सरकार की नाक के नीचे पल रहे अपराधी चुप्प नही रहे और पुलिस कस्टडी में जा रहे आरोपियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री गहलोत को अपने पद से इस्तीफे देना चाहिए है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवा आक्रोश महाघेराव झुंझनू में संभाला मोर्चा कहा कर्ज में डूबता किसान, नहीं सहेगा राजस्थान किसान जन-आक्रोश महाघेराव, झुंझुनू

वही सीपी जोशी ने एक ओर ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कहा की “बिजली बिल में कहने को छूट है और शर्त इतनी है कि वह किसी को मिलेगी नहीं। बस यही जादूगर का मायावी खेल है। मुख्यमंत्री जी के गृह जिले जोधपुर में 80 हजार में से 60 हजार से अधिक कृषि कनेक्शन छूट से बाहर”

 वही भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने भी ट्वीट कर जानकारी दी

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चेची ने कहा की युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया – वहीं जाकर युवा मोर्चा के हज़ारों कार्यकर्ता इन भ्रष्टाचारियों को ललकारेंगे और संकल्प लेंगे कांग्रेस सरकार को नेस्तनाबूद करने का।

यह भी पढ़े मुख्यमंत्री जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में इन्होंने जीता एक लाख का पहला, 50 हजार दूसरा, 25 हजार का तीसरा प्राइज

READ ALSO THIS ARTICAL  विश्व जनसँख्या दिवस पर जनसँख्या कानून की मांग, JSF अजमेर ने सौपा ज्ञापन

यह भी पढ़े प्रजापत समाज ने जताया मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत का आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button