News

भाजपा एससी मोर्चा ने याद किया, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को, माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

  • भीलवाड़ा

भाजपा एससी मोर्चा द्वारा आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्य तिथि) पर अम्बेडकर सर्कल (रेल्वे स्टेशन) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा की आंबेडकर भारत के महानतम संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के योद्धा और करोड़ों वंचितों के प्रेरणास्रोत हैं। बाबा साहेब ने हमें समानता, शिक्षा, मानवाधिकार और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। उनकी प्रेरणा आज भी हमारे संघर्ष, हमारे कार्य और हमारी सोच को दिशा देती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो के संदेश को जीवन में उतारें और एक समानतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।

1 5

जिला मिडिया प्रभारी राजेश जीनगर ने बताया की कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया एससी मोर्चा, नगर निगम राकेश पाठक, मंजू मंजू चेचानी, प्रहलाद त्रिपाठी जिला महामंत्री, गोपाललाल तेली जिला उपाध्यक्ष, ललित अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, हीरालाल बोहरा जिला महामंत्री, शिवप्रकाश चन्नाल, घनश्याम बैरवा जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, पवन बैरवा, हरीश सालवी महामंत्री शास्त्री मंडल, तेजेंद्र सिंह शक्तावत महामंत्री गणेश मंडल, गिरिराज मेघवाल उपाध्यक्ष गणेश मंडल, सत्यनारायण खोईवाल, मंजू पालीवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, मुकेश चेचानी, डा. अरुण चौहान आदी मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button