आपरेशन सिन्दूर के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा रैली

पाली। ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर पाली वासियों ने रविवार को सुबह शिवाजी सर्कल से तिरंगा यात्रा रेली निकाली। जिसमें मंत्री अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में आमजन ने भाग लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिन्दाबाद आदि के नारे लगाकर अपनी राष्ट्र भक्ति का इजहार किया।
सुबह 9:00 बजे जैसे जैसे सूरज उपर उठता गया धरती तपने लगी उसी अनुपात में रैली में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाने लगा। तेज धूप में भी सैकड़ों लोगों ने उत्साह से रेली में भाग लिया। तिरंगा रेली शिवाजी सर्किल से रवाना होकर सूरज पोल चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर आपरेशन सिन्दूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में स्मारक पर पृष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।
तिरंगा यात्रा रेली में युवक, युवतियां, महिलाएं, बच्चे और उम्र दराज बुजुर्ग भी जोश से लवरेज हाथ में तिरंगा लहराते हुए, देश भक्ति के नारा लिखी तख्तियां हाथ में 200 फीट लम्बा ध्वज हाथों पर उठाकर चल रहे थे। रैली में सबसे आगे स्केटिंग करते हुए चल रहे बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे।
तिरंगा यात्रा रेली मे समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पतंजलि योग पीठ के विजयराज सोनी, लाखोटिया महादेव मेला समिति संस्थापक नेमीचंद देवड़ा, लोकतंत्र सैनानी संघ प्रदेशाध्यक्ष मेघराज बंब, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आर्य वीर दल, प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं के विधार्थी, खेल संघों के खिलाड़ी, सभी संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ सहित 36 कोम के सभी वर्गों ने लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता एवं सदभावना का परिचय दिया।
इस दौरान मंत्रीयो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैतृत्व में हमारा देश सुरक्षित हाथों में है। हमें सेना के शोर्य पर गर्व है। हमारी सेनाएं जरूरत पड़ने पर आपरेशन सिन्दूर की तरह आतंकवादीयो को उनके घर में जाकर मारने में समर्थ है । अब कोई भी आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखने से पूर्व हजार बार सोचेगे।