राजगंज को नया प्रखंड के रूप में शीघ्र मान्यता मिले – विधानसभा में गूंजा टुंडी विधायक का मांग

टुंडी, 10 मार्च (दीपक पांडेय): झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं टुंडी के जुझारू विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में राजगंज को नया प्रखंड का दर्जा दिए जाने की जोरदार मांग उठाई। विधायक ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को रखते हुए कहा कि राजगंज क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक सुगमता के लिए इसे जल्द से जल्द एक स्वतंत्र प्रखंड के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।
प्रखंड के लिए प्रस्तावित क्षेत्र
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाघमारा प्रखंड के कई पंचायतों को मिलाकर राजगंज को नया प्रखंड बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने जिन पंचायतों को इसमें शामिल करने की सिफारिश की, वे इस प्रकार हैं:
1. धावाचिता 2. रंगुनी 3. राजगंज 4. फाटामहुल 5. नगरीकला दक्षिण 6. नगरीकला उत्तर 7. दलूडीह 8. गोविंदाडीह 9. बौआकला उत्तर 10. बौआकला दक्षिण 11. मोहलीडीह 12. बगदाहा 13. छोटानगरी 14. महेशपुर 1 15. धनबाद नगर निगम का वार्ड संख्या 04
विकास कार्यों में आएगी तेजी
विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक महतो ने कहा कि इन सभी पंचायतों की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को देखते हुए राजगंज को एक अलग प्रखंड बनाए जाने से क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में बाघमारा प्रखंड के अंतर्गत रहने के कारण स्थानीय निवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनका समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती है।
पूर्व में भी उठाई थी मांग
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस मांग को सदन में उठाया है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने राजगंज को प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस पर निर्णय लेकर राजगंज को प्रखंड का दर्जा दिया जाए ताकि यहां के लोगों को विकास और प्रशासनिक सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके।
स्थानीय जनता की भी है मांग
विधायक के इस मांग को लेकर स्थानीय जनता में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यदि राजगंज को प्रखंड का दर्जा मिल जाता है, तो इससे न केवल विकास कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक जल्द पहुंचेगा।
सरकार से शीघ्र निर्णय की अपील
अंत में विधायक महतो ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि राजगंज को प्रखंड का दर्जा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्र के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें और प्रशासनिक दिक्कतों से राहत मिल सके।
Thanks a lot. Fantastic stuff!
casino en ligne
Terrific write ups. With thanks.
casino en ligne
Position clearly taken.!
casino en ligne
Useful write ups, Kudos!
casino en ligne
You actually explained this adequately!
casino en ligne
Thanks! I value it.
casino en ligne
You said it nicely.!
casino en ligne
With thanks. I enjoy it!
casino en ligne
Fine write ups, Thanks a lot.
casino en ligne
Excellent postings Regards.
casino en ligne