Short NewsNews

श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सादड़ी तैयार, मंदिरों को रंगोली कर सजाया

सादड़ी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सादड़ी सज-धज कर तैयार है। नगरपालिका की ओर से सादड़ी के सभी मंदिरों को रोशनी से सजावट के साथ साथ रंगोली से सजाया जा रहा है।

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के विजय सिंह माली व धीरज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा सादड़ी के प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार लगाने के साथ प्रमुख चौराहों,मार्गों के साथ मंदिरों को रोशनी से सजाया जा चुका है अब प्रमुख मंदिरों में रंगोली की जा रही है। नगरपालिका द्वारा बस स्टैंड,ब्रज का भाटा बारली सादड़ी समेत प्रमुख स्थानों पर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। सुबह श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ सामूहिक प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा प्रमुख मंदिरों में महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे नगर को राममय करने की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है।

यह भी पढ़े सादड़ी: श्रीराम की झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा के साथ महाप्रसादी आयोजित

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
16:27