Religious
वल्लभ परंपरा के आचार्य का वडोदरा में चातुर्मास

श्री लालबाग जैन संघ में चातुर्मास प्रवेश समारोह
गच्छाधिपति आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज का चातुर्मास मंगल प्रवेश 6 जुलाई को श्री लालबाग जैन संघ, मांजलपुर, वडोदरा में होगा।
यह चातुर्मास वल्लभ परंपरा के वर्तमान आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज का है, जो आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र दीन रत्नाकर सूरीश्वर की परंपरा में हैं। चातुर्मास के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, आराधनाएं और प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

6 जुलाई, रविवार को होने वाले इस मंगल प्रवेश के अवसर पर भारत भर से श्रद्धालु वडोदरा पहुँचेंगे। यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।
आयोजक व निमंत्रक:
श्री लालबाग जैन संघ, मांजलपुर, वडोदरा (गुजरात) गुरु श्री आत्म-वल्लभ परिवार















