Education & Career

पीएम श्री बालिका विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत दुर्लभ विलुप्त प्रजाति के पौधों की जानकारी देकर किया पौधरोपण

  • सादड़ी।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में हरियालो राजस्थान के तहत दुर्लभ विलुप्त प्रजाति के पौधों की जानकारी देकर पौधरोपण किया गया।


हरियालो राजस्थान अभियान की सह प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि प्रार्थना सभा में राजस्थान के दुर्लभ विलुप्त प्रजाति के पौधों जैसे खेजड़ी फोग रोहिड़ा जाल आदि की जानकारी देकर इनके सामाजिक सांस्कृतिक पर्यावरणीय औषधीय महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने इनके संरक्षण संवर्धन के लिए आह्वान कर प्रत्येक शिक्षक व विद्यार्थी से इनका पौधरोपण कर रख-रखाव का आह्वान किया।इस अवसर पर खेजडली घटना व अमृता देवी के नेतृत्व में हुए बलिदान की भी जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025 07 28 at 14.58.55

तत्पश्चात विजय सिंह माली के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियों झूपा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों बास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी, खूणी बावड़ी, मौखाजी बस्ती व मीणो का अरट में भी पौधरोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि 10जुलाई से प्रारंभ हुआ हरियालो राजस्थान अभियान 10अगस्त तक चलेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button