News

सोहनराजजी परमार की स्मृति मे दो दिवसीय निशुल्क शिविर संपन्न

  • भायंदर

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite


320 से अधिक मरीज लाभान्वित – 47 मोतियाबिंद आपरेशन – 100 + चश्मा


    • युथ फोरम का आयोजन – शताब्दी गौरव मीडिया पार्टनर

परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई,व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया । शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग हैं।शिविर सेवाड़ी,हाल पुना निवासी सोहनराजजी परमार की स्मृति में आयोजित किया गया।

IMG 20250802 WA0074IMG 20250802 WA0076IMG 20250802 WA0073

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की उत्तन के सेंट एंड्रयूज़ चर्च व भायंदर में आयोजित दो दिवसीय शिविर में 320 से अधिक मरीज लाभान्वित, 47 मोतियाबिंद आपरेशन – 100 से अधिक चश्मा वितरण किया गया। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये गये।भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के अलावा शिविर में कस्तुरी हॉस्पिटल, खुशी डेंटल केअर के डॉ प्रमोद शर्मा,डॉ जागृति मित्तल, डॉ ऋतुजा मोरे,राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल,नर्स शशि धोकालकर,तेजस सेलार, स्वाति मेडम,आनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।शिविर में रमेश बंबोरी, संदीप नाईक,सिस्टर प्रमिला, सूंदर कोनार उमेश शिंदे,आकाश डोंगरे उपस्थित थे।

सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी, अ.सौ.कविता ज्ञानचंद मेहता,राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,गुरु प्रेम मिशन, शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल संजय गोम्स व संदीप गोम्स परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button