राजस्थान राज्य भारत स्काउटर गाइड स्थानीय संघ सादड़ी का 71 वां वार्षिक अधिवेशन
सेठ फुटरमल हिम्मतमल अंग्रेजी माध्यम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 01 सादड़ी में शनिवार 13.09.2025 को आयोजित

राजस्थान राज्य भारत स्काउटर गाइड स्थानीय संघ सादड़ी का 71 वां वार्षिक अधिवेशन सेठ फुटरमल हिम्मतमल अंग्रेजी माध्यम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 01 सादड़ी में शनिवार 13.09.2025 को आयोजित किया गया।

प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर छगनलाल भाटी ने बताया कि भामाशाह उम्मेदमल गहलोत, सकील मोहम्मद, हिराराम राणावत स्नेहलता गोस्वामी, मोहनलाल राठौड, शंकर लाल माली, महेंद्र देवपाल, नारायणलाल हिंगड, दिलीप कुमार घांची, भुराराम चौधरी के सानिध्य एवं विजयसिंह माली अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सचिव पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने बताया कि 57 विद्यालय के संस्था प्रधान, स्काउट गाइड, रेजर रोवर्स, कब बुलबुल सहित 130 स्काउटर ने भाग लिया। उन्होने बताया कि ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में रमेश कुमार सोलंकी, नारायणलाल, चेनाराम सोलंकी, मेघाराम, ढलाराम राठौड़, केसाराम, हेमंतकुमार गर्ग, एवं महेंद्र सिंह गहलोत नारलाई सहित सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है।
सहायक सचिव हेमन्त कुमार गर्ग ने 2024 -25 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही कोषाध्यक्ष चेनाराम सोलंकी अधिवेशन में वर्ष पर्यंत कार्यक्रमों का लेखा-जोखा पेश किया। एवं पूर्व वर्ष में की गई उपलब्धियां कमियों की समीक्षा करते हुए स्काउट गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व सत्र का आय व्यय बजट प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर रमेश सोलंकी ने आगामी वर्ष के लिए आयोजित होने वाले द्वितीय तृतीय सोपान शिविर,जांच शिविर, राज्यपाल पुरस्कार शिविर व 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में भाग लेने के लिए विद्यालयों की प्रशिक्षण एवं कब बुलबुल एक रात्रि शिविर कार्यकारिणी सभा तथा बालक के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस अधिवेशन में उच्च माध्यमिक विद्यालय के रोवर तथा पीएमश्री राजकीय बालिका विद्यालय के रोवर्स ने अपना कार्य जिम्मेदारी पूर्वक किया। कार्यक्रम में श्री अमरनाथ महादेव मंदिर सादड़ी की ओर से भोजन व्यवस्था हुई।











