रानी नगर पालिका में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता ही सेवा शिविर का आयोजन

- रानी।
रानी नगर पालिका रानी की ओर से शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं “स्वच्छता ही सेवा” शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू कनिष्ठ अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा शाखा अध्यक्ष गोपाल सिंह परिहार कांतिलाल मोनूकांत महिपाल श्रवण सिंह एवं पार्षदों सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया नगर पालिका प्रतिनिधियों ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, अतः हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत नगर में सफाई का संदेश दिया गया तथा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और सामूहिक रूप से हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया













