Education & Career

देसूरी ACBEO ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ,मांडीगढ, ठलडा बस्ती,भोमियाजी मंदिर व अलसीपुरा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

  • सादड़ी।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठलडा बस्ती राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोमियाजी मंदिर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा के संस्था प्रधान दिलीपकुमार भाटी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।

WhatsApp Image 2025 12 08 at 21.28.43 f21849f4 WhatsApp Image 2025 12 08 at 21.28.42 d68011e5

संस्था प्रधान दिलीपकुमार भाटी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर प्रमोद सिंह,माणकराम सैनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठलडा बस्ती राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोमियाजी मंदिर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान जया शर्मा, रणजीत सिंह तथा शंकरलाल माली से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर गिरधारीलाल देवड़ा, रमेशलाल भाटी, प्रकाशचंद्र गर्ग, चुन्नीलाल राणा, कृष्ण कुमार चौहान समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button