Crime News

18 महीने बाद हत्याकांड का पर्दाफाश: जंगल से पकड़ा गया 10 हजार का इनामी आरोपी, ट्रैक्टर से कुचलकर की थी महिला की हत्या

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail


भिलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र के सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, जंगल से दबोचा गया आरोपी


भिलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में हुए एक निर्मम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 18 महीनों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लगातार पीछा कर रेवाड़ा गांव के जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है

घटना 09 जुलाई 2024 की है। परिवादी के अनुसार उसकी मां रोज़ की तरह खेत पर काम करने गई थी। दोपहर करीब 3:13 बजे अचानक उसकी मां का फोन आया, जिसमें उसने रोते हुए बताया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं और तुरंत खेत पर आने की गुहार लगाई। घबराया हुआ बेटा जब मौके पर पहुंचा तो उसने जो देखा, वह रूह कंपा देने वाला था

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, उसे जमीन पर गिराया और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना गंगापुर में प्रकरण संख्या 242/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी

मर्डर मामले मे 10 हजार का ईनामी अपराधी गिरफतार

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन एक आरोपी दिलीप सिंह उर्फ अजयपाल सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक भिलवाड़ा द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था

लगातार निगरानी, तकनीकी सहायता और विशेष टीम के प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जंगल क्षेत्र से डिटेन कर पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी आपराधिक मामलों में वांछित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button