जनवितरण प्रणाली दुकानों में आई नई क्रांति लाभूकों को समय पर पारदर्शी अनाज मुहैया हो इसके लिए विधायक द्वारा 4 G पोस मशीनों का वितरण

- टुण्डी
टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा आज़ गुरुवार को लाभूकों को सही समय पर सरल तथा उचित मात्रा में सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अनाज वितरण योजना को धरातल पर और पारदर्शी रूप से लागू करने के लिए 4 G पाश मशीन लॉन्च कर नई क्रांति लाने का काम किया गया है ।

विधायक श्री महतो ने पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आज़ एक सादे समारोह आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पी डी एस दुकानदारों के बीच उपरोक्त मशीनों का वितरण करते हुए कहा कि अब इस 4G ई-पाॅश मशीन के द्वारा वितरण प्रणाली में नई क्रांति का संचार होगा और लाभूकों को बहुत ही कम समय में उचित मात्रा में अनाजों का आवंटन हो सकेगा। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, ऐनुल अंसारी,अजीत मिश्रा, दिनेश कुमार रजक, बसंत महतो, रफीक अंसारी,हाकिमुदीन अंसारी समेत सभी पी डी एस अनुज्ञप्ति लोग उपस्थित थे।














