धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे कोटालडीह गांव अपने इलाजरत कार्यकर्ता की कुशलक्षेम जानकर हुए प्रसन्न।

टुण्डी : धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अपने सभी समर्थकों के साथ सोमवार को कोटालडीह टुण्डी स्थित गांव पहुंचे
जहां पिछले छः महीने की कड़ी संघर्ष के बाद गंभीर बिमारी से जीतकर लौटे अपने पार्टी के जिला महासचिव असद कलीम से उनके आवास पहुंचे कर मिले और स्वस्थ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि टुण्डी प्रखंड के कोटालडीह गांव निवासी कांग्रेस जिला महासचिव असद कलीम पिछले छः माह से बिमार चल रहे थे जो आज़ स्वस्थ होकर लौटने की खबर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह आवास पहुंच कर अपने बीच अपने नेता को पाकर अत्यंत खुश हुए और दीर्घायु होने की कामना किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एन एस यू आइ सी सदस्य गोपाल कृष्ण चौधरी, राजु दास, यूथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव आकिब जावेद,पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के अलावा और कई अन्य लोग उपस्थित थे।














