News

ममता जाट को हटाने की कार्रवाई पर भड़के शोभाराम तोगड़ा, बोले— “जाट समाज की बेटियां झुकने वाली नहीं”

  • बनेड़ा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने ग्राम पंचायत पण्डेर की पूर्व सरपंच एवं प्रशासक ममता जाट को पद से हटाए जाने की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “ *नारी शक्ति को दबाने की राजनीतिक साजिश”* बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण और बेटियों को आगे बढ़ाने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर जब जाट समाज की कोई बेटी जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाती है तो उसे राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाया जाता है।

शोभाराम तोगड़ा ने कहा कि “ हमारी बेटी झुकने वाली नहीं है। जाट समाज की बेटियों ने पहले भी संघर्ष किया है और आज भी हर लड़ाई लड़ने के लिए पूरी ताकत से तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि ममता जाट को हटाना केवल एक महिला जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे जाट समाज के सम्मान और स्वाभिमान को चुनौती देने जैसा है। समाज की बेटियों को डराने और दबाने की कोशिश करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि अब बेटियां चुप बैठने वाली नहीं हैं।

WhatsApp Image 2026 05 23 at 4.40.04 PM WhatsApp Image 2026 05 23 at 4.37.20 PM

तोगड़ा ने आरोप लगाया कि ममता जाट की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ से कुछ लोग घबराए हुए हैं। इसी कारण प्रशासनिक कार्रवाई की आड़ में उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जाट समाज अपनी बेटी के सम्मान पर किसी भी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि समाज की बेटियों को इसी तरह राजनीतिक साजिशों का निशाना बनाया गया तो जाट समाज सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि “हमारी बेटियां कमजोर नहीं, संघर्ष की मिसाल हैं। इतिहास गवाह है कि जाट समाज की महिलाओं ने हर कठिन समय में संघर्ष किया है और आज भी अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी हैं। ममता जाट भी इस लड़ाई में पीछे हटने वाली नहीं हैं और पूरा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

शोभाराम तोगड़ा ने यह भी कहा कि ममता जाट ने अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए हैं, जिनकी चर्चा आज भी क्षेत्र में होती है। यही विकास और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button