News
राज्य स्तरीय स्ट्रेथ लिफ्टीग प्रतियोगिता के लिए पाली की टीम भीलवाड़ा रवाना

पाली, 23 मई। 36 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर, पुरुष व महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता 24 मई को भीलवाड़ा में आयोजित होने जा रही है। संघ सचिव मागूसिह दुदावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाली जिले से गिरीश रेल, सुजल जावा, राहुल बारेसा, सुमित जावा, भरत वैष्णव, हिमांशु आदिवाल, विवेक रांकावत, कपिल बारेसा , हर्षित , बबलु, करिश, लक्ष्य आदि खिलाड़ी टीम कोच कपिल बारेसा के नेतृत्व में भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए हैं ।

कोषाध्यक्ष जसराज आदिवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।












