News
राजपुरोहित महासभा द्वारा एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह बाली ब्लॉक अध्यक्ष मनोनित
बारवा निवासी एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह को राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने युवा राजपुरोहित महासभा के बाली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है।
- विक्रमादित्य छात्र राजनीति में सक्रिय है। पूर्व में फालना कॉलेज में उपाध्यक्ष रहे वर्तमान में एनएसयूआई बाली ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए सक्रिय छात्र राजनीति में अपना कार्य कर रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा द्वारा एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह बारवा (फालना) को बाली ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राजपुरोहित समाज के युवाओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई है। वही समाज के लोगो ने कहा कि एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह की नियुक्ति निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होंगी।
एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शीघ्र ही राजपुरोहित समाज के नये युवाओ को संगठन से जोडकर शीघ्र अपनी कार्यकारिणी बना कर संगठन के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए समाज हित के कार्य योजनाबद्ध तरीके से शुरू करेंगे।