News

राजस्थान ऑलिव कल्टिवेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की बैठक

Meeting of the Board of Directors of Rajasthan Olive Cultivation Limited

जयपुर . प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अघ्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान ऑलिव कल्टिवेशन लिमिटेड (आरओसीएल) के निदेशक मण्डल की बैैैठक पंत कृषि भवन मे हुई।

प्रमुख शासन सचिव ने आरओसीएल को  कृषि में नवीन तकनीकों का उपयोग करने के प्रदर्शनों एवं अनुसंधानों पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स द्वारा उन्नत तकनीक को अधिकतम  कृषकों तक पहुंचाया जाये, जिससे किसानों के उत्पादन में वृृद्धि हो सके।
बैठक में राजस्थान ऑलिव कल्टिवेशन लिमिटेड (आरओसीएल) के जैतून फार्मो व सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स में  किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। आर.ओ.सी.एल. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने  कम्पनी की गतिविधियों से निदेशक मण्डल को अवगत करवाया।
hgyui
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राजस्थान में जैतून की खेती लगभग 1 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है, जिसमें से 182 हैक्टेयर क्षेत्र में आर.ओ.सी.एल. द्वारा राज्य के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों श्रीगंगानगर, नागौर, बीकानेर, जालौर, झून्झुनू, अलवर और जयपुर में सरकारी फार्मो पर खेती की जा रही है।
राजस्थान सरकार ने इजराइल की मदद से जयपुर के बस्सी इलाके में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराने के लिए उत्कृृष्टता केन्द्र स्थापित किया है। उन्नत पैदावार का प्रशिक्षण देने व आधुनिक खेती के तौर-तरीके सिखाने के लिए उत्कृृष्टता केन्द्र अहम भूमिका निभा सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"
Back to top button