Crime News

वसीम खां पर फायर के लिए बंदूक उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेड़ा के ईशाकाबाद में एक युवक पर बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को बंदूक उपलब्ध कराने वाले आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूर्व में पुलिस ने हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर टोपीदार बंदूक व मोटर साईकिल को जब्त किया था।

एसपी राजन दुष्यन्त के अनुसार 23 दिसम्बर को ईशाकाबाद निम्बाहेडा निवासी वसीम खां पुत्र चान्द खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों नई आबादी साकरिया निवासी मुजमिल पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां, बड़ा कसाई मौहल्ला निम्बाहेडा निवासी अफजल उर्फ भैया पुत्र अकरम खां और रज्जा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी आसू पुत्र अकरम खां ने वसीम के घर के पास ईशाकाबाद आते ही उनमे से एक मुजमिल उर्फ भैया ने टोपीदार बन्दूक से जान से मारने की नियत से फायर कर भाग गये।

आरोपी
आरोपी

इस जानलेवा हमले में वसीम की पीठ व कन्धे, भूजा पर छर्रे लगेथे। कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस थाने में हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसधांन एएसआई नवलराम के जिम्मे किया गया था।
घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. द्वारा एएसआई नवलराम, कानि. रतनसिंह, ज्ञानप्रकाश व रामचन्द्र द्वारा उक्त घटना मे शामिल दो आरोपियों 22 वर्षीय मुजम्मिल उर्फ भैया पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां व 28 वर्षीय अफजल खान उर्फ भैया पुत्र अकरम खां को गिरफ्तार किया था।

IMG 20231224 WA0374

 

दोनो आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान मामले मे गहनता से पुछताछ पर अवैध बन्दूक उदयपुर रोड़, सुथारी मौहल्ला, निम्बाहेडा हाल कैंची चौराया निम्बाहेडा निवासी 30 वर्षीय आसु उर्फ अशरफ पुत्र असलम खान द्वारा उपलब्ध कराना बताया।
वसीम खां पर हुई फायरिंग की घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार एक नाल टोपीदार बन्दूक आरोपियों को उपलब्ध कराने वाले साथी आरोपी उदयपुर रोड़, सुथारी मौहल्ला, निम्बाहेडा हाल कैंची चौराया निम्बाहेडा निवासी 30 वर्षीय आसु उर्फ अशरफ पुत्र असलम खान को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी आसु उर्फ अशरफ खान से मामले मे गहनता से पुछताछ कर पता लगाया जायेगा कि अवैध बन्दूक टोपीदार कहां से खरीद फरोख्त की है।

यह भी पढ़े  कारसेवक: तब दिल में जुनून था…आज रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने लाई आंखों में चमक

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

One Comment

  1. I haven’t checked in here for some time since I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I’ll add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button