SportsNews

शासकीय राव सिरदार समाज द्वारा आयोजित SRPL सीजन 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

पाली| जिले के भीटवाड़ा में शासकीय राव सिरदार समाज द्वारा आयोजित SRPL सीजन 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता कुलदीप शर्मा बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

FB IMG 1735707955741 e1735709017526 FB IMG 1735707953154 e1735709044494

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जोश का अद्भुत परिचय दिया। समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत श्रेणियों में भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा बाली ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने और टीम भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। मैं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और युवाओं को प्रोत्साहित करता हूं कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।”

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने भीटवाड़ा और पाली जिले में खेलों के प्रति बढ़ते रुचि को लेकर खुशी जाहिर की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button