News

अंगिरा जयंति पर विश्वकर्मा भवन पाली में गुंजें वेद मंत्र, समाज बधुओ ने अथर्ववेद के मंत्रों से हवन में दी आहुतियां

  • पाली।

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिलाअध्यक्ष पाली भंवरलाल आसदेव हिंगोला के मार्गदर्शन में गुरुवार ऋषि पंचमी को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन दुर्गादास नगर पाली मे ब्रह्मर्षि अंगिरा जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर वैदिक विद्वान एवं महासभा जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य के निर्देशन में आचार्य हनुमान जांगिड़ द्वारा अथर्ववेद के मंत्रों से आहुतियां देकर हवन करवाया गया। जिसमें श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पिडवा, दुर्गाराम सायल यजमान बने। हवन से पूर्व वेद मंत्रों से सृष्टि रचयिता विश्वकर्मा प्रभू की स्तुति प्रार्थना की गई। हवन के बाद यज्ञ स्वरूप अंगिरा भगवान की आरती करके सबके स्वास्थ्य एवं सुख स्मृद्धि की मंगलकामनाएं की गई।

हनुमान जांगिड़ ने ब्रह्मर्षि अंगिरा भगवान के उपदेशों एवं शिक्षाओं के बारे में उपदेश देते हुए कहां की अथर्ववेद का स्वाध्याय करने से अंगिरा जी का आर्शीवाद बना रहता है, घर में सुख-समृद्धि होती है । हमारी महासभा के पूर्वज डां इन्द्रमणी जी ने अथर्ववेद का स्वाध्याय किया फलत उनके हृदय में स्वाभिमान जागरूक हुआ उन्होंने पं पालाराम जी बाबू गोरधन दास जी को प्रेरित किया तब तीनों ने मिलकर महासभा की स्थापना करने का संकल्प लेकर बीजारोपण किया जो अब वटवृक्ष बन गया है। हमें भी अथर्ववेद का स्वाध्याय करना चाहिए जिससे भगवान अंगिरा जी का आर्शीवाद और कृपा बनी रहे। समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा ने सभी समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

IMG 20250828 WA0034 IMG 20250828 WA0029 IMG 20250828 WA0030 IMG 20250828 WA0032

इस अवसर पर रामचन्द्र पिडवा, प्रकाशचंद्र पिडवा, हनुमान जांगिड़, घेवरचंद आर्य केरला, केलाश आर्य पाली, दुर्गाराम सायल केरला, सुरेश इन्द्राणीयां, जगदीश बरड़वा देवाण, प्रमोद सायल बींजा, चेतन चवला सरदारपुरा की ढाणी, खुशाल जांगिड़ बाली, अशोक गुगरिया दुदिया, रमेश चवला हजावा, मांगीलाल बरड़वा चेलावास, मदनलाल जौड कांतरा, सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button