सरदार नगर में हुआ बनेड़ा v/s शाहपुरा के बीच लिजेंड मैत्रिपूर्ण क्रिकेट मैच,बनेड़ा ने 57 रन से बाजी मारी

- बनेड़ा
स्वास्तिक क्रिकेट एकेडमी सरदार नगर के तत्वावधान में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर स्थित खेल मैदान पर अपने जमाने में क्रिकेट के सितारे रहे बनेड़ा- शाहपुरा के भूतपूर्व क्रिकेटरों ने फिर से मैदान में उतरकर अपना जलवा दिखाया।आयोजक समिति के मुकेश माली ने बताया कि रविवार को शाहपुरा व बनेड़ा के बीच 35 वर्ष के अधिक उम्र के भूतपूर्व क्रिकेटर जिन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारीयो के चलते मैदान छोड़ दिया है उनको फिर से मैदान में अपना जलवा बिखरेने का मौका दिया गया। शाहपुरा बनेड़ा के बीच हुए इस लिजेंड मैत्रिपूर्ण क्रिकेट मैच में बनेड़ा विजयी रहा ।

बनेड़ा ने टॉस जितकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 184 बनायें लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहपुरा की टीम 132 रन हि बना पायी बनेड़ा ने ये मैच 52 रन से जीता।इस मैत्रिपूर्ण क्रिकेट मैच के दौरान बनेड़ा -शाहपुरा कॉग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर ,मारासा भैरु सिंह राणावत,ईगल क्लब बनेड़ा के सचिव महेंद्र सिंह राठौड़, सुमंत सिंह , राजकुमार माली, अयुब खान, सुनिल कुमार, शंकर चौधरी, महेंद्र सिंह तंवर ,अजय सिंह,उदय लाल तेली, घनश्याम माली सहित कहीं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
















