सरदार नगर में सनातन चेतना का महासंगम, ऐतिहासिक होगा 1 फरवरी का आयोजन

-
जीण माता नवयुवक मंडल द्वारा गरबा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहाSeptember 29, 2025
-
मुंबई खार में 31 महिलाओं सहित 111 रक्तदाताओं ने किया रक्तदानMarch 24, 2025
स्थान: सरदार नगर, बनेड़ा |
तिथि: 1 फरवरी |
समय: प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
लुनिया टाइम्स न्यूज़ | रिपोर्ट: परमेश्वर दमामी
सरदार नगर मंडल में आगामी 1 फरवरी को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभाव को सशक्त करने के उद्देश्य से एक भव्य एवं ऐतिहासिक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जयपुर–कांकरोली स्टेट हाईवे-12 पर स्थित शोभागपुरा पंचमुखी चौराहे के श्री देवनारायण मंदिर परिसर में सम्पन्न होगा।
📍 क्षेत्र के सभी गांवों से कलश यात्राएं एवं प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभागपुरा पंचमुखी चौराहे पर संगम करेंगी।

सम्मेलन के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह, संत समागम, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जाएगा।
धर्मसभा का मुख्य आकर्षण
विशाल धर्मसभा को गौऋषि संत प्रकाश दास महाराज सहित अन्य संत-महात्मा अपने ओजस्वी प्रवचनों से संबोधित करेंगे। संतगण धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संदेश समाज को प्रदान करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करेगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।














