News

मसीहा की भूमिका में रोजेदारों का ख्याल रखने वाले सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन विभिन्न मस्जिदों में सेवा भाव से कर रहे हैं कार्य

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : CID सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन आज़ किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं इनकी फितरत में हिन्दू मुसलमान ऊंच नीच,अमीर गरीब कोई मायने नहीं रखता। आज़ जिस तरह से इन्होंने जाति धर्म को दरकिनार करते हुए असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा भाव से किए जा काम किसी अवतार से कम नहीं इनके द्वारा पवित्र माह रमजान में इन दिनों विभिन्न मस्जिदों के रोजेदारों को अपने निजी खर्चों से उच्च क्वालिटी एवं फल मूलों का नुमाइश कर रोजा खुलवाया जा रहा है और खत्म तरापीह में भाग लिया जा रहा है साथ ही मौलानाओं को अपने निजी ख़र्च पर कल नूरी मस्जिद बादलपुर में अंग वस्त्र से सम्मानित किया और नजराना पेश कर मिशाल कायम कर एक अमिट छाप छोड़ा गया जो काबिले तारीफ़ योग्य कदम है।

WhatsApp Image 2026 03 11 at 10.21.36 AM WhatsApp Image 2026 03 11 at 10.21.37 AM

कल मंगलवार को बादलपुर मस्जिद में दावत -ए-इफ्तार कार्यक्रम में हाफ़िज़ मुर्तजा अंसारी ने रोजेदारों को कुरान शरीफ का पाठ सुनाया। बताते चलें कि CID सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन द्वारा टुण्डी एवं पूर्वी टुंडी के विभिन्न क्षेत्रों में पवित्र माह रमजान को लेकर रोजेदारों की सेवा और सहयोग का सिलसिला लगातार जारी रहने से रोजेदारों ने इंशाल्लाह इनके तारीफें की है एवं अल्लाह ताला से दुआएं अर्ज़ करते हुए इस पवित्र माह में इनके परिवारों को बरकतें करने की दुआएं मांगी और हमेशा कुशल रहने की अपील किया।साथ ही CID सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन ने पूरे झारखंड के रोजेदारों की कुशलता और अमन-चैन कायम रहे को लेकर दुआएं अर्ज़ किया। मौके पर मुख्य रूप से रोजेदारों में हाफ़िज़ मुर्तजा अंसारी,हाजी अज़ीज़ साहब, मास्टर नेसार अंसारी, इक़बाल अंसारी, सुलेमान, मोहम्मद सफी साहब, मोहम्मद नईम अंसारी, महमूद आलम, सुल्तान शाह समेत बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button