राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका -माली

सादड़ी। राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेवा गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत बनाएंगे। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक होना गर्व की बात है।आप सेवा के माध्यम से समाज में परिवर्तन के संवाहक बने।इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उपप्राचार्य नरेंद्र राठौड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य की जानकारी दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी कानाराम सोलंकी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में करणीय गतिविधियों की जानकारी दी।मंच संचालन हेमंत कुमार गर्ग ने किया।इस अवसर पर मोहनलाल जाट, गणपतसिंह, शिवपाल सिंह, जगदीश समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी काना राम सोलंकी ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान किया।













