News

मीरा भायंदर में पानी संकट पर आपात बैठक

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मीरा भायंदर में पानी संकट को लेकर महापौर की आपात बैठक

मीरा भायंदर शहर में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति कम होने के कारण कई इलाकों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए समस्या के समाधान के लिए महापौर डिंपल जी मेहता के नेतृत्व में सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा, उपमहापौर धुवकिशोर पाटिल, स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत, शहर अभियंता दीपक खाबित, कार्यकारी अभियंता (जलापूर्ति) शरद नानेगांवकर, स्टेम प्राधिकरण के अधिकारी तथा महानगरपालिका के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर डिंपल मेहता ने अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पानी की कमी से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और जल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 12.32.00 PM WhatsApp Image 2026 03 15 at 12.32.01 PM

जानकारी के अनुसार मीरा भायंदर शहर को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) से प्रतिदिन 125 एमएलडी तथा स्टेम प्राधिकरण से 86 एमएलडी पानी की आपूर्ति का कोटा स्वीकृत है। इस प्रकार दोनों स्रोतों को मिलाकर शहर को प्रतिदिन कुल 211 एमएलडी पानी मिलना चाहिए।

हालांकि वर्तमान में शहर को केवल लगभग 193 एमएलडी पानी ही प्राप्त हो रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है। इसके अलावा कभी-कभी होने वाले शटडाउन के कारण भी पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

महापौर डिंपल मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति में हो रही कमी के कारणों की तुरंत जांच की जाए और नागरिकों को नियमित व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button