श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को सौंपा कार्यभार
पाली, 15 मार्च। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की जिला स्तरीय बैठक विश्वकर्मा मंदिर मोडभट्टा सोजत के अध्यक्ष अशोक जांगिड़ की अध्यक्षता में जांगिड़ समाज भवन, वीर दुर्गादास नगर पाली में आयोजित हुई। बैठक में समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़ को जिले की सातों पट्टियों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्री विश्वकर्मा मंदिर पाली का कार्यभार सौंपा गया।

इस अवसर पर जैतारण अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेश जांगिड़, गौड़वाड़ जवाली से पूर्व अध्यक्ष चंपालाल लुंजा, रोहट अध्यक्ष किशनलाल गुगरिया, हुणगांव अध्यक्ष कानाराम भटिंडा, वायद अध्यक्ष चेनाराम लुंजा, बिराटिया से पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल बरड़वा तथा सोजत मोडभट्टा अध्यक्ष अशोक अठवासिया उपस्थित रहे।
सातों पट्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में जगदीश झाला, नथमल सोमराल, मोतीलाल दायमा, ओमप्रकाश बरड़वा, देवाराम, मदनलाल, लक्ष्मण अटवासिया, रमेश सोमरवाल, अणदाराम, बालूराम बाढ़ाई, पोलाराम बिठू, बाबूलाल चोटिला, श्रवण खाराबेरा, सोनाराम रेंदड़ी, धनश्याम, पपुराम, नारायण बाढ़ाई, जीवनराम बीसलपुर, आशुराम, जगदीश, बालूराम, हरिराम, मुकेश दौलाराम, देवाराम, ढलाराम, हनुमान, शेषराम, कालूराम सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पाली शहर के सैकड़ों समाज बंधु भी बैठक में शामिल हुए।

रिपोर्ट: घेवरचंद आर्य, पाली














