News

देसूरी ब्लॉक में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट आयोजित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत देसूरी ब्लॉक की सभी 24 पंचायतों तथा नगरपालिका सादड़ी के विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में नवसाक्षरों ने भाग लिया।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक गणपत सिंह सोलंकी ने बताया कि सर्वेयर शिक्षकों द्वारा उल्लास ऐप पर सर्वे के बाद पंजीकृत नवसाक्षरों के लिए दो घंटे का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में पढ़ने, लिखने तथा संख्या ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत नवसाक्षरों ने शत-प्रतिशत परीक्षा में भाग लिया।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली तथा ब्लॉक समन्वयक गणपत सिंह सोलंकी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सीबीईओ कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था वरिष्ठ सहायक मदनलाल माली ने संभाली।

सोलंकी ने बताया कि टेस्ट के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उल्लास पोर्टल पर अंक प्रविष्ट किए जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी नवसाक्षरों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि देश में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2022 से 2027 तक केंद्र प्रायोजित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वालंटियर्स के माध्यम से बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान और जीवन कौशल की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button