News

सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर भीलवाड़ा में गूंजा संकल्प, 27 अप्रैल को देशव्यापी प्रार्थना पत्र सौंपने का ऐलान

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • भीलवाड़ा लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

शहर के श्याम मंदिर, शास्त्री नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें गौवंश की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में हरियाणा से पधारे संत श्री त्र्यंबक गिरी ने गौमाता की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वर्ष 2039 तक देश से गौवंश समाप्त होने की आशंका है, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

संत लाल महाराज ने गौभक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए समर्थन दें। जिला गौ प्रचारक जगदीश तेली ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। इस दौरान गौभक्त संकीर्तन के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

शहर गौ प्रचारक चितवन व्यास ने जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के तहत व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई है।
कार्यक्रम में गौसेवी शांति प्रकाश मोहता, संजय तोषनीवाल एवं कैलाश तापड़िया ने भी समर्थन देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संचालन राधे-राधे भैय्या जी द्वारा किया गया।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button