News

सेवा भारती की बैठक में सेवा प्रकल्प शुरू करने का लिया निर्णय

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सुमेरपुर। सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली,जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल नागर व खंड सेवा प्रमुख महेंद्र कुमार के सानिध्य में स्थानीय शारदा विद्यापीठ में बैठक हुई जिसमें सुमेरपुर नगर में सेवा प्रकल्प शुरू करने का निर्णय लिया।

सेवा भारती खंड सहसंयोजक चंदन कुमार गर्ग ने बताया कि प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली ने सेवा भारती की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों की जानकारी दी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के तहत किए जाने वाले सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।

इस पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल, जिला सहमंत्री राहुल कुमार,जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख रघुवीर सिंह मीना,नगर सेवा प्रमुख चंदन कुमार ने परस्पर चर्चा कर सुमेरपुर नगर की सभी 6बस्तियों में सेवा प्रकल्प शुरू करने की योजना बनाई। बैठक में आगामी 14अप्रेल को सेवा प्रकल्प पर अंबेडकर जयंती मनाने का भी निर्णय लिया।

खंड सेवा प्रमुख महेंद्र कुमार ने सभी से अनुरोध किया कि सभी बस्तियों में व पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में हमें इसी वर्ष सेवा कार्य प्रारंभ करने है।इस अवसर पर जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने जिले में चल रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। बैठक में डॉ भावेश भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर शिक्षा, स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य संचालित करती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button