कंवलियास में खेडिया राय माताजी मंदिर पर कलश स्थापना और पूर्णाहुति सम्पन्न

Goutam Surana
कवलियास। क्षेत्र का सुरक्षा कवच मानी जाने वाली खेडिया राय माताजी मंदिर पर 7 दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत मंदिर परिसर में शतचंडी पाठ के विधिवत वाचन और वैदिक मंत्रो की गूंज के बीच अभिजित मुहूर्त में जयकारो के बीच कलश स्थापना एवं पूर्णाहुति विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।मंदिर के शिखर पर पांच कलश स्थापित किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

धार्मिक आयोजन से पूर्व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण सिंदरी एवं दिनेश सिंह राठौड़ ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही आकर्षक झांकियों ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।इस दोरान इस अवसर पर सुरेश दास महाराज महंत सवाई भोज महेंद्र पुरी महाराज महंत आस पहाड़ , रामनाथ महाराज महंत चोटियास,हेमराज पोसवाल महंत देवनारायण मंदिर मालासेरी सांवर नाथ महाराज महंत हनुमान मंदिर कंवलियास आदि कई संतो का सानिध्य भी मिला











