News

गोवा में विवादास्पद बयान के मामले में गौतम खट्टर और उनके भाई गिरफ्तार, हिन्दूत्ववादी संगठनों में रोष

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली – गोवा में 18 अप्रैल को वास्को में एक हिंदू सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गौतम खट्टर ने अपने सम्बोधन में 16 वीं शताब्दी के संत फ्रांसिस जेवियर पर कुछ टिप्पणियाँ की थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के अनुसार, खट्टर ने संत फ्रांसिस जेवियर को लेकर कहा कि .इस धरती पर फ्रांसिस जेवियर नाम का एक बर्बर और क्रूर शासक था। जहां उसकी मृत्यु हुई वहीं कब्र में दफना दिया उसके शरीर को कीड़ों द्वारा खा लिया गया है। अब न तो उसका शरीर है और न ही उसकी आत्मा। उसकी हड्डियां कीड़ों द्वारा चूर-चूर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि फिर भी, हर साल उसके लिए एक उत्सव मनाया जाता है। जिसमें लाखों सनातनी हिंदू वहां जाते हैं और उसी व्यक्ति के सामने हाथ जोड़ते हैं जिसने अपना पूरा जीवन सनातन धर्मी हिन्दूओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने में लगाया। गौतम खट्टर का यह वीडियो तत्काल ऑनलाइन वायरल हो गया, जिससे ईसाईयों ने सगठीत विरोध प्रदर्शन, निंदा और गौतम खट्टर की गिरफ्तारी की मांगें उठने लगीं। जिसको देखकर गौतम खट्टर के विरुद्ध हेट स्पीच का केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया।

IMG 20260426 WA0026 IMG 20260426 WA0025

आर्य समाज और हिन्दूवादी संगठनों का मानना है कि गोतम खट्टर ने जो कुछ भी कहां वह इतिहास कि पुस्तकों में दर्ज है। भारत में सबको अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है। अगर गोतम खट्टर ने कोई ग़लत कहा है तो उसके सामने आकर शास्त्रार्थ करना चाहिए। ऐसा करने की अपेक्षा गोवा की भाजपा सरकार पर ईसाई समुदाय के दबाव में आकर गौतम खट्टर और उसके भाई को गिरफ्तार करना बीजेपी की कथनी-करनी का विरोधाभास प्रमाण है। प्रसिद्ध यूट्यूबर गौतम खट्टर और उनके 18 वर्षीय भाई माधव खट्टर की गिरफ्तारी को आर्य समाज और हिन्दुत्ववादी संगठन अन्यायपूर्ण मान कर गिरफ्तारी का विरोध कर रहें हैं।

आर्य समाज और हिन्दुत्व वादी संगठनों ने गौतम खट्टर और उसके भाई की गिरफ्तारी के खिलाफ आज रविवार, 26 अप्रैल को शाम 6 बजे मुंबई के दादर स्थित स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में एक विशाल निषेध सभा का आयोजन करके उसकी तत्काल रिहाई की जोरदार मांग की है।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button