News

सरदार नगर बास्केटबॉल लीग का भव्य समापन, रोमांचक फाइनल में वारियर्स बने चैंपियन

बनेड़ा – परमेश्वर दमामी

भीलवाड़ा जिले के सरदार नगर में आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबॉल लीग का समापन मंगलवार रात रोमांच और उत्साह के साथ हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजू पूरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रविशंकर गिरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार परमेश्वर दमामी और दिनेश जीनगर भी मौजूद रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा। सरदार नगर वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार नगर लेकर्स को 82-80 के करीबी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

जूनियर वर्ग में प्रकाश माली के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत लेकर्स टीम विजेता रही।

IMG 20260415 WA0050

पुरस्कार विजेता खिलाड़ी:

सीनियर वर्ग:

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: रामनारायण कुमावत
  • बेस्ट स्कोरर: देवा लाल माली
  • बेस्ट फीडर: परवेज़ पठान

जूनियर वर्ग:

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रकाश माली
  • बेस्ट स्कोरर: दानिश पठान
  • विशेष प्रतियोगिताएं:
    • थ्री पॉइंट कॉन्टेस्ट विजेता: सूरज कुमावत
    • फ्री थ्रो कॉन्टेस्ट विजेता: ध्रुव जीनगर

अंत में कोच शाहरुख पठान ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस लीग के सफल आयोजन ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच और पहचान प्रदान की है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button