News
मनियांडीह थाना क्षेत्र के फरार वारंटी अनिल किस्कू गिरफ्तार

टुण्डी : मनियांडीह थाना क्षेत्र के झिनाकी गांव निवासी अनिल किस्कू उर्फ शनिचर उर्फ मतला किस्कू पिता चरखू किस्कू को मनियांडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित हो कि मनियांडीह थाना क्षेत्र के झिनाकी गांव निवासी अनिल किस्कू मनियांडीह पुलिस को कई वर्षों से तलाश था जो कल देर रात पुलिस को सफलता मिल पाया।
बताते चलें कि अनिल किस्कू पर चोरी का आरोप पुलिस को तलाश था जो अठारह वर्ष बाद फरार वारंटी अनिल को उसके घर से दबोचा गया पुलिस के लिए सर दर्द बने अनिल की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।














