राष्ट्रपति अवार्ड हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Hanuman Singh Rao
पाली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रपति स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर अवार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा पहली बार राष्ट्रपति अवार्ड के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि सत्र 2023, 2024 एवं 2025 में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर राष्ट्रपति अवार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।
-
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय – चिमनपुरा शिक्षक बने भामाशाहAugust 15, 2025
आयु सीमा में विशेष छूट
पिछले तीन वर्षों से आवेदन प्रक्रिया नहीं होने के कारण इस बार आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। इसके तहत 20 वर्ष तक के स्काउट-गाइड तथा 28 वर्ष तक के रोवर-रेंजर आवेदन करने के पात्र होंगे।
विद्यालय एवं महाविद्यालय समूह से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूनिट लीडर के पास एडवांस कोर्स की योग्यता तथा नियुक्ति पत्र होना अनिवार्य रखा गया है। वहीं विद्यालय या महाविद्यालय छोड़ चुके स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर जिला मुख्यालय बजरंग बाड़ी पाली से संपर्क कर स्वतंत्र ग्रुप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
जिला युवा कमेटी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवार्ड रोवर विशाल जिले द्वारा इच्छुक स्काउट-गाइड और रेंजर को आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
राष्ट्रपति अवार्ड आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला मुख्यालय पाली द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8003097185 जारी किया गया है, ताकि दूरदराज के स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर दूरभाष के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकें।











